टेबलेट पाकर खिले छात्राओं के चेहरे
जलालपुर,अंबेडकर नगर । योगी सरकार की महत्वाकांक्षी टैबलेट वितरण योजना के तहत बाबा बरूआ दास महिला महाविद्यालय साहुपुरम में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुभाष राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र , पूर्व चेयरमैन हाजी कमर हयात के हाथों टेबलेट पाकर उपस्थित छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए सुभाष राय ने कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन के जरिये छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ वैश्विक स्तर पर अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा। उन्होंने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम संचालक पप्पू मिश्र ने बताया कि 85 छात्रों को टेबलेट दिया जाना था । लेकिन 8 छात्राएं अनुपस्थित रहने के कारण वंचित रह गई। कुल 77 टेबलेट का वितरण कर दिया गया है। इस अवसर पर विकाश निषाद,रोशन सोनकर, विनोद मौर्य समेत विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।




























































Leave a comment