Crime News / आपराधिक ख़बरे

धर्म बना मोहब्बत में बाधा: गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से झूलता मिला प्रेमी जोड़ा, लखनऊ के चिनहट में मची सनसनी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित देवा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गेस्ट हाउस के कमरे में प्रेमी जोड़े के शव पंखे से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई है।
रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में ठहरे थे दोनों जानकारी के मुताबिक, देवा रोड स्थित ‘रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस’ में बीते 23 अगस्त को अमित कुमार और नरगिस नाम के युवक-युवती आकर रुके थे। दोनों को कमरा नंबर 101 अलॉट किया गया था और वे पिछले लगभग दो हफ्तों से यहीं रह रहे थे।
दरवाजा न खुलने पर खुला खौफनाक राज घटना का खुलासा तब हुआ जब गेस्ट हाउस का कर्मचारी किसी काम से कमरे के पास पहुंचा। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो संदेह होने पर किसी तरह अंदर झांककर देखा गया। अंदर का नजारा देखते ही कर्मचारी के होश उड़ गए; दोनों पंखे के सहारे फंदे से लटके हुए थे।
कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट बरामद, जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। दोनों घर से भागकर आए थे और उनके पास से कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh