Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आगमन 30अगस्त को लखनऊ

दीदारगंज -आजमगढ़ ।राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आगमन 30अगस्त को 11बजे दिन में लखनऊ में होने जा रहा है।इस बात की जानकारी वरिष्ठ रालोद नेता मोहम्मद महमूद खा ने दी है। वरिष्ठ रालोद नेता ने पार्टी के मंडल और जनपद स्तरीय पदाधिकारियों से अपील की है कि अपने लोक प्रिय नेता के स्वागत एवं उनके विचारों को सुनने के लिए 30अगस्त को दिन में 11बजे मंडल स्तर के पदाधिकारी ,जनपद स्तर के पदाधिकारी तथा विधान सभा स्तर के समस्त पदाधिकारी लखनऊ जरूर पहुंचे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद के विचारों को जरुर सुने।साथ ही साथ पार्टी की मजबूती पर भी ध्यान दें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकमल आजमी, मोहम्मद सफदर खान तथा दीदारगंज विधान सभा अध्यक्ष रालोद अशोक यादव बराबर जन सम्पर्क में जुटे हुए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh