Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनों ने आरती उतार कर भाई की कलाई में बांधी राखी

देवरिया।बरहज ,रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।

अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर, राखी बांधी और आरती उतार कर भाई का मुंह मिठाई खिलाकर मीठा किया साथ ही ‌उन्होंने भाइयों के सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की।

इसके जवाब में, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए और हर सुख-दुख में साथ निभाने तथा उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। कई घरों में दूर-दराज से बहनें अपने मायके पहुंचीं, तो किसी का भाई अपने बहन के ससुराल।राखी बांधने के बाद भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार पर्व की खुशियों को और बढ़ा रहे थे। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह दिखाई दिया । क्षेत्रवासियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh