Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मोहन सिंह सेतु को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

देवरिया।मोहन सिंह सेतु को लेकर कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता के पिता कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि बरहज में सरयू नदी पर हो रहे मोहन सिंह सेतु के निर्माण कार्य में विलंब होने को लेकर 26 नवंबर 2026 से रवि प्रताप सिंह कांग्रेस प्रवक्ता निरंतर संघर्षरत रहा हूं उन्होंने कहा कि 24 जून को जल सत्याग्रह की तैयारी हो रही थी लेकिन इस कार्यक्रम को बराव में 26 जून 2026 को मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हमने स्थगित कर दिया था उन्हें 22 जुलाई को मैं अपनी मांग को लेकर आगे बढ़ रहा था तो मुझे हाउस अरेस्ट किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्य केवल मंचों तक सिमटकर रह गया केवल उद्घाटन हो रहा है बाकी कुछ नहीं। 
उन्होंने आगे कहा कि जुमला नहीं जवाब चाहिए वादा नहीं काम चाहिए जब-जब सरकार से विकास के मुद्दों पर लेकर मिलने का प्रयास करता हूं तो मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है मुझे ज्ञापन नहीं देने दिया जाता उन्होंने कहा कि बरहज में विकास संवाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे भाजपा सरकार सभी विकास कार्यों के मुद्दों पर फेल कर गई है केवल वादा कर रही कार्य धरातल पर कोई कार्य नहीं दिखाई दे रहा है आगे कहा कि मुख्यमंत्री के मझौली राज के आगमन पर विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन देने जाऊंगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh