सिर्फ कागजों में चल रहा हिन्दू महासभा संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्थी
दीदारगंज -आजमगढ़ । जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी गांव स्थित हिन्दू महासभा संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है विद्यालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। विद्यालय सही देख रेख के अभाव में जीर्ण शीर्ण हो चला है विद्यालय में कभी भी कोई विद्यार्थी दिखाई नहीं देता है कागजों में ही मिड डे मील बन रहा है । प्रभारी प्रधानाचार्य श्री प्रकाश यादव सहित कुल पांच शिक्षक विद्यालय में नियुक्त हैं।साफ सफाई का पूर्णतया अभाव है विद्यालय जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं है कुछ कमरे बनकर तैयार है जो वर्षों से छत लगने का इंतजार कर रहे हैं ।गांव के ब्रह्मदेव प्रजापति,पवन मौर्य,अंसार अहमद,चंदन मिश्र,श्रीमौर्य, सर्वेश मौर्य,प्रतीक यादव, अवधेश दूबे, राकेश यादव आदि ने उच्चाधिकारियों से जांच कर उचित एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।इस बात के लिए कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक से बात करने के लिए फोन लगाया गया फोन नहीं उठा।


















































Leave a comment