Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट के मामले में 2 वांछित गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद

• मेहनगर पुलिस की कार्रवाई, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

 

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मेहनगर थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद में घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 08 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद को लेकर कई लोगों ने वादी और उसके परिजनों के घर में घुसकर लाठी-डंडे, रॉड और गड़ासी से हमला कर दिया था। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके संबंध में मेहनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

31 जुलाई 2026 को थानाध्यक्ष अभिराज सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धरनीपुर ईंट भट्ठा के पास से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए।

 

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

सुरेन्द्र यादव पुत्र रामधनी, निवासी ग्राम ठोठिया, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ (उम्र 30 वर्ष)

 

कन्हैया पुत्र लालता, निवासी ग्राम ठोठिया, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ (उम्र 57 वर्ष)

 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh