बरहज तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। देवरिया।
देवरिया।बरहज तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ दिवस में कुल 45 मामले सामने आए, जिसमें अधिकारियों ने राजस्व के 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।
राजस्व विभाग के 17, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के 4 तथा अन्य विभागों के 12 शिकायतकर्ताओं ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पैमाइश, अवैध कब्जा और पुलिसिया कार्रवाई से संबंधित रहीं।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शशिकांत मणि, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, नायब तहसीलदार अभीरल वर्मा सहित राजस्व कर्मी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

























































Leave a comment