Education world / शिक्षा जगत

JEECUP चतुर्थ चरण काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम घोषित, 31 जुलाई से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लखनऊ, 30 जुलाई ।प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) 2026 की चतुर्थ चरण काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक निर्धारित सहायता केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को चतुर्थ चरण में संस्था अथवा पाठ्यक्रम आवंटित हुआ है, उन्हें निर्धारित अवधि में अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ आवंटित हेल्प सेंटर (Help Center) पर उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 की सायं 6:00 बजे तक पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर ही सहायता केंद्र पहुंचें। निर्धारित समय के भीतर अभिलेख सत्यापन नहीं कराने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे काउंसलिंग से संबंधित सभी दिशा-निर्देश एवं आगामी प्रक्रिया की जानकारी के लिए नियमित रूप से JEECUP के आधिकारिक पोर्टल jeecup.admissions.nic.in का अवलोकन करते रहें।

•मुख्य बातें

सीट आवंटन परिणाम जारी: 30 जुलाई 2026

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 (सायं 6:00 बजे तक)

स्थान: आवंटित सहायता केंद्र (Help Centers)

निर्देश: सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित समय में उपस्थित होना अनिवार्य।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh