भीमबर में नई पुलिस चौकी का शिलान्यास, एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने किया भूमि पूजन
•2 बिस्वा भूमि पर बनेगी आधुनिक सुविधाओं से युक्त चौकी, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था होगी मजबूत
आजमगढ़, 30 जुलाई। थाना बिलरियागंज क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित भीमबर पुलिस चौकी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी, संबंधित लेखपाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा आसपास के गांवों के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित भीमबर पुलिस चौकी लगभग 2 बिस्वा भूमि पर निर्मित की जाएगी। चौकी भवन में पुलिस कार्यालय, चौकी प्रभारी आवास, जवानों के लिए बैरक, मेस, शौचालय, स्नानागार सहित सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
आधुनिक आधारभूत संरचना से युक्त यह नवीन चौकी क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करेगी। इससे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी।
आजमगढ़ पुलिस ने बताया कि जनसहभागिता एवं आधुनिक पुलिसिंग के माध्यम से आमजन को बेहतर, सुलभ एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है।


















































Leave a comment