Education world / शिक्षा जगत

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ, 28 जुलाई 2026।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के कुल 2,982 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परिणाम पूरी पारदर्शिता और नियमबद्ध प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि 15 विषयों के कुल 3,539 पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर 30 जून 2026 को डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के लिए सफल घोषित किया गया था। अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली-1998 के नियम 12(8) के तहत 14 विषयों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया है।

इनमें हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य एवं कला विषय शामिल हैं।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upesc.up.gov.in/ पर अपना परिणाम, विषयवार-श्रेणीवार कट-ऑफ और प्राप्तांक देख सकते हैं। अभ्यर्थी अनुक्रमांक और जन्मतिथि डालकर एक सप्ताह तक अपने अंक देख सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन नियमावली के नियम 12(10) के तहत अधिमानता क्रम के आधार पर किया जाएगा।

 अंग्रेजी विषय के 557 पदों का अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है, क्योंकि अंतिम उत्तर कुंजी के विरुद्ध उच्च न्यायालय में याचिका संख्या-979/2026 विचाराधीन है। कोर्ट के निर्णय के बाद अंग्रेजी का परिणाम घोषित होगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh