Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने किया सरयू घाट का निरीक्षण‌‌

देवरिया बरहज।सावन माह 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। सोमवार को एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने सरयू घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, नाव और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय और नगर पालिका कर्मचारी संतोष गहमरी को निर्देशित किया कि नगर में पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जाए और घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि नदी में बैरिकेडिंग, नाविकों व गोताखोरों की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था हो। घाट की ओर जाने वाले जर्जर बिजली तारों को ऊंचा कराया जाए ताकि कांवड़ियों के वाहनों से उनका स्पर्श न हो सके।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंहअभिरल वर्मा, प्रमोद पासवान सहित पुलिस व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh