Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कार की टक्कर से मुर्गा व्यवसायी की मौके पर गई जान

•कार चालक घटना के बाद हुआ फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के शहीदवारा बाजार में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खैरपुर जगजीवन गांव निवासी 26 वर्षीय जयकिशन कुमार गांव के पास सड़क किनारे मुर्गा की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जयकिशन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जयकिशन तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh