युवा जोश संगठन द्वारा 2 अगस्त 2026 तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर
देवरिया।युवा जो संगठन द्वारा लगातार 7वीं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा – 2 अगस्त 2026 को लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष अर्जुन दुबे के नेतृत्व में भरत शुक्ला, अमित पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा एवं आबिद अंसारी ने बरहज एवं भागलपुर ब्लॉक के कपरी पार मदोपार गांव बगहा देवसीया छितुपुर तेलिया कला तेलिया शुक्ल पैना मेहियवा आज गांव में जनसंपर्क कर युवाओं एवं ग्रामीणों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मिलने जुलने के क्रम में अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर
आजनेय दास आश्रम, बरहज में पहुंच कर भरत शुक्ला एवं युवा जोश के अन्य साथी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया।
2 अगस्त को निकालने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है इस कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिल रहा है युवा जोश के युवाओं की टीम गांव गांव और घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है 2 अगस्त के तरंग यात्रा बड़े भब्य रूप से निकालने की तैयारी अब लगभग पूरी हो चुकी है युवा जोश में अमित पांडे ,जिला अध्यक्ष अर्जुन दुबे ,भरत शुक्ला, अनमोल मिश्रा, संकट मोचन तिवारी, पारथेश्वर पांडे, सौरभ कुशवाहा, आकाश पांडे, विकास ठाकुर ,अभिषेक मिश्रा, श्री नारायण मिश्र, नियाज़ अंसारी ,अजीत मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव ,आलोक पाठक, सर्वेश पांडे , सहित संगठन के सारे कार्यकर्ताओं ने 100 गांव संपर्क का कार्य पूरा किया
ग्रामीणों ने जगह-जगह युवा जोश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए मनोबल बढ़ाया और तिरंगा यात्रा में भाग लेने की बात कही।
























































Leave a comment