शिव मंदिर के सामने बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालु परेशान
देवरिया। लार क्षेत्र की ग्राम सभा चूरिया में स्थित शिव मंदिर के सामने से गंदे नाली का पानी बह रहा है। सावन के महीने में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान शिव की पूजा करने पहुंच रही है, ऐसे में गंदे पानी के कारण आने-जाने में लोगों को भारी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है। सावन में शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन मंदिर के सामने नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से भक्तों को पैदल आने जाने में दिक्कत हो रही है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि पूजा-पाठ करने आते समय पैरों में गंदा पानी लगता है। धार्मिक स्थल पर इस तरह की गंदगी देखकर लोग नाराज हैं।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि तत्काल नाली की सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए।
लोगों का कहना है कि सावन माह में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

























































Leave a comment