Latest News / ताज़ातरीन खबरें

107वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किये गये शब्द शिल्पी मोती बीए।

देवरिया।सलेमपुर,प्रख्यात साहित्यकार कवि एवं लेखक मोती बीए की 107वीं जयंती पर मझौली राज के भारत भवन पत्रकार निवास स्थित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के केंद्रीय कार्यालय में प्रगतिशील भोजपुरी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ जनार्दन सिंह के सौजन्य से उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर एक संक्षिप्त विचार गोष्ठी रखी गई जिसमें डॉक्टर जनार्दन सिंह ने स्वर्गीय मोती बीए के जीवन के अनकहे किस्से सुनाएं और उन्हें याद किया गया। अपने संस्मरण में डॉक्टर सिंह ने बताया कि प्रगतिशील भोजपुरी समाज के एक कार्यक्रम में स्वर्गीय मोती बीए मुख्य अतिथि थे और उन्होंने भोजपुरी समाज की तत्कालीन परिस्थितियों की चर्चा करते हुए अनेक सार्थक सुझाव दिए थे।

      इस अवसर पर पत्रकार समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक सरदार दिलावर सिंह ने स्वर्गीय मोती बीए के जीवनी पर प्रकाश डाला। युवा पत्रकार हार्दिक पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय मोती बीए ने फिल्मी जगत में भोजपुरी भाषा और भोजपुरी गानों को परोस कर भोजपुरी को और उन्नत बनाया। आयोजन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बहुत पुराने कर्मवीर जगदीश नारायण मिश्रा ने मोती बीए की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सरदार कोपेंद्र सिंह, जवाहरलाल गुप्ता, अमिय नाथ मिश्रा एस एन पाण्डेय आदि ने भी भाग लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh