बिजली उपभोक्ताओं को राहत: एक माह तक चलेगा मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर
देवरिया। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 1 से 31 अगस्त तक मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत उपभोक्ताओं की बिजली बिल एवं विद्युत सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
गोरखपुर जोन के मुख्य अभियंता अंजनी कुमार शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नए बिजली कनेक्शन जारी करने, विद्युत भार बढ़ाने, खराब मीटर बदलने, बिजली बिल में संशोधन, विद्युत श्रेणी परिवर्तन, बिजली चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण तथा बिजली बिल जमा करने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर विभागीय सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित कराएं।

























































Leave a comment