Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: सिधारी पुलिस ने टेंपो में महिलाओं के बैग की चेन काटने वाले 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। सिधारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में चार महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेंपो में सवारी बनकर महिलाओं के बैग की चेन काटकर जेवरात और नकदी चोरी करता था।

पकड़ा गया आरोपी सलटू राम (65) पुत्र रामचरन राम, मूल निवासी नसरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर है। वर्तमान में वह काशीराम आवास जाफरपुर, थाना सिधारी में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना जीयनपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पहलवान तिराहा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गैंग के साथ टेंपो में सामान्य यात्री बनकर बैठता था और भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के बैग या झोले की चेन काटकर जेवरात और नकदी पार कर देता था। थाना जीयनपुर में उसके खिलाफ चोरी के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh