Religion and Culture / धर्म और संस्कार

राम लक्ष्मण जानकी ठाकुर जी ट्रस्ट मंदिर टडियाव में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का छठिहार, गूंजे जयकारे

घोसी। मऊ। घोसी क्षेत्र के टडियाव स्थित प्रसिद्ध राम लक्ष्मण जानकी ठाकुर जी ट्रस्ट मंदिर में बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का छठिहार पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोचार के बीच भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
पुजारी सच्चिदानंद पांडेय ने पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोचार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया। रामप्रताप सिंह कार्यक्रम में मुख्य रूप से  वरुणेश पांडेय, शुभम पांडेय, आशुतोष पांडेय विशाल पांडेय  भूयश पांडेय शशांक दुबे अनुराग पांडेय संदीप वर्मा अभय पांडेय कल्पनाथ खरवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सोहर व मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने अपने बयान में कहा, "भगवान श्री कृष्ण का छठिहार पर्व हमारी सनातन संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है। राम लक्ष्मण जानकी ठाकुर जी ट्रस्ट मंदिर में हर वर्ष यह आयोजन पूरे गांव और श्रद्धालुओं के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। भगवान श्री कृष्ण सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं, यही हमारी प्रार्थना है।"
हवन पूजन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें पूरे गांव के लोगों ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh