Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जन्मदिन पर मऊ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

घोसी।मोहम्मदाबाद गोहना।
 कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ केक काटकर समय बिताया और उन्हें फल, ब्रेड, दूध सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
   इस अवसर पर राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सेवा, त्याग, सद्भावना और सामाजिक न्याय की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ती रही है। समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के साथ खड़ा होना कांग्रेस की राजनीतिक सोच के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
    उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर व्यक्तिगत खुशी मनाने के बजाय जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करना अधिक संतोष देता है। बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।
  कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और समाज में भाईचारा एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
     वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने राजमंगल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान माहौल भावुक और आत्मीय रहा।
      इस अवसर पर ओमप्रकाश ठाकुर, वीरेंद्र तीवारी, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान अंसारी, शाहिद फारूकी, आकाश गिहार अनिल कुमार सोनू यादव प्रधान साधू यादव एवं आकाश सैनी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh