Crime News / आपराधिक ख़बरे

अजमतगढ़ में श्रेया ज्वेलर्स पर आभूषण चोरी का खुलासा

गहने देखने के बहाने नाक की कील बदलकर ले गए थे, पुरुष-महिला आरोपी गिरफ्तार; 3 कील बरामद

जीयनपुर/आजमगढ़। अजमतगढ़ कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान पर आभूषण देखने के बहाने चोरी करने के मामले में जीयनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पीली धातु की नाक की कील बरामद की हैं। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को अजमतगढ़ स्थित श्रेया ज्वेलर्स पर एक पुरुष और दो महिलाएं आभूषण देखने के बहाने पहुंचे थे। दुकान संचालक विनोद वर्मा की तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने आभूषण देखने के दौरान 5 नाक की कील बदलकर चोरी कर ली और मौके से चले गए।

मामले में जीयनपुर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 374/2026, धारा 305(A), 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

शराब ठेके के पास पुलिस ने दबोचा

घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में चौकी प्रभारी अजमतगढ़ उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार दोपहर करीब 2:50 बजे रजादेपुर-अजमतगढ़ मार्ग पर देशी शराब के ठेके के पास से संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन कुमार उर्फ रामबहादुर पुत्र मुन्नीलाल, निवासी छपरा सुल्तानपुर, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। उसके साथ एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में मिलीं 3 नाक की कील

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 3 पीली धातु की नाक की कील बरामद हुईं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और चोरी किए गए बाकी आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh