एचआरपी गर्भवती का प्रबंधन जरूरी , -पीएचसी बरहज में स्टॉफ नर्स, सीएच और एएनएम के लिए कार्यशाला
देवरिया।अरमान सहयोगी संस्था के सहयोग से सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज के सभागार में एमओआईसी डॉ मृणाल की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में इंटीग्रेटेड हाई रिस्क प्रेगनेंसी ट्रेकिंग एंड मैंनेजमेंट के लिए स्टॉफ नर्स, सीएचओ और एएनएम को प्रशिक्षित किया गया।
इस दौरान सीएमओ डॉ मृणाल ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराना है। अरमान संस्था के प्रशिक्षक नकुल ने णवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांचों और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनके उचित प्रबंधन पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण देते जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल ने कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, उच्च रक्तचाप, दौरे की समस्या, मधुमेह, 145 सेंटीमीटर से कम कद, 35 किलोग्राम से कम वजन या 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक आयु जैसी जटिलताएं पाई जाती हैं, उन्हें उच्च जोखिम श्रेणी में रखा जाता है। गंभीर स्थिति होने पर ऐसी महिलाओं को तुरंत हायर सेंटर रेफर किया जाता है। एमओ और स्टाफ नर्स को भी इसी प्रक्रिया के तहत कार्य करने के लिए विशेष जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में डॉ इमाम हुसैन, बीसीपीएम अजीत स्टाफ नर्स, सीएचओ और एएनएम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
























































Leave a comment