Latest News / ताज़ातरीन खबरें
तहसील बार संघ के भवन में लगेगी एसी -ठाकुर मनोज सिंह पूर्व प्रमुख
दीदारगंज -आजमगढ़ ।जनपद आजमगढ़ के मार्टीनगंज तहसील बार संघ की मांग पर पूर्व प्रमुख मार्टीन गंज ठा0मनोज सिंह ने मार्टीनगंज तहसील के अधिवक्ता भवन में तहसील बार संघ के पदाधिकारियों से बात चीत के दौरान संघ की मांगों को जैसे अधिवक्ता भवन के लिए एसी साथ ही साथ
, अधिवक्ताओं के लिए कानून
की किताबें उपलब्ध कराना तथा किताबों के रखरखाव हेतु आलमारी की व्यवस्था आदि मांगों को पूर्व प्रमुख ने स्वीकारा तथा कहा कि सोमवार साथ सितंबर को एसी लगवा दी जाएगी।इस अवसर पर मार्टीनगंज तहसील बार संघ के अध्यक्ष राम अजोर यादव, मंत्री वद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री अमरनाथ यादव, चंद्रकांत राजभर,मांता यादव,भोलेंद्र यादव, चन्द्रेश यादव,विक्रम बिंद,सर्वेश जायसवाल उर्फ सोनू आदि लोग उपस्थित थे।

























































Leave a comment