Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उग्रसेन सेतु के पीचिंग कार्य की तैयारी शुरू

देवरिया।कपरवार,  रविवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह ने उग्रसेन सिंह सेतु का निरीक्षण किया और एनएचएआई अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द पीचिंग कार्य शुरू कराने को कहा। उनके साथ पटना के पूर्व प्रधान व प्रधान संगठन गोरखपुर के जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह मौजूद रहे।
प्रोजेक्ट मैनेजर रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर सोमवार दोपहर बाद पीचिंग कार्य शुरू कर शाम तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। हृदय शंकर सिंह ने कहा कि 16 जुलाई से सेतु बंद होने से जनता परेशान है। जल्द आवागमन बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh