पांच दिवसीय श्रीराम कथा और गायत्री महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
देवरिया।जनपद के लार में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन किया गया जिसमें में कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं के जयकारों से भक्तिमय हुआ लार कस्बे में रविवार को श्रीराम कथा एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। लार-पिंडी मार्ग स्थित श्री पैलेस, पिपरा चौराहा में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 6 से 10 सितंबर तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के कथा वाचक श्री जय प्रकाश वर्मा करेंगे।
कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को श्री पैलेस से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्री पैलेस से वोली वार्ड, चनुकी मोड़ और बाजार होते हुए घारी वार्ड पहुंची और वहां से वापस श्री पैलेस पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। श्री पैलेस पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई।
आयोजन समिति के अनुसार 7 सितंबर को देव वाहन एवं यज्ञ, 8 सितंबर को विभिन्न संस्कारों के साथ यज्ञ, जबकि 9 सितंबर को यज्ञ, यज्ञदीप सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 सितंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विदाई एवं भंडारे का आयोजन होगा।
आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा एवं गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य लोगों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक विचारों से जोड़ने के साथ संस्कारयुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना है। पांच दिवसीय इस आयोजन में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा एवं यज्ञ में शामिल होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार बरनवाल, अयोध्या गौड, विष्णु कुमार तिवारी, ओमप्रकाश मदनवार, दिनेश प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, विकास सिंह और राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को लेकर लार कस्बे में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

























































Leave a comment