Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की भीषण तबाही के बीच 9 दिन बाद एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है

• त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे के अंदर से इंसानी आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद बचाव अभियान को और तेज कर दिया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सुरंग में फंसे 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार और आगे की मेडिकल सहायता के लिए भेजा गया है।
बाढ़ के कारण सुरंग में पानी और भारी मात्रा में मलबा भर गया था, जिससे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। 9 दिन बाद लोगों का जीवित मिलना रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी सफलता है।
 लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान अभी भी जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh