शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा ने किया शिक्षकों का सम्मान
देवरिया।जनपद के बास देवरिया में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाशंकर राजभर सांसद सलेमपुर रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा देवरिया, विमलेश यादव प्रदेश सचिव हृदय नारायण जायसवाल वरिष्ठ सपा नेता रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष विकास यादव ने किया।
कार्यक्रम के दौरान पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें डॉ अनिल कुमार यादव, दिनेश चौहान ,अनिल कुमार कनौजिया ,सुरेंद्र प्रताप यादव, मोहम्मद अयूब इन शिक्षकों को समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वतंत्र देव यादव ,आशुतोष यादव, गुलाब यादव, रामवृक्ष यादव ,प्रभु नाथ शर्मा , सुरेश यादव, धीरेंद्र यादव, राजवंशी ,दिव्यांश, डॉ अनुज श्रीवास्तव, डॉक्टर महबूब अली, अनीता,वीरेंद्र कुमार निषाद, अर्जुन सिंह, शोभित जयसवाल के साथ ही अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंजूर हसन ने किया।

























































Leave a comment