Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विनोद राय के आवास पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ दिवंगत माता जमुरता जमुरता देवी को दी श्रद्धांजलि परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना, बोले- दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है सरकार

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम जिवली पहुंचे और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर उनकी दिवंगत माता श्रीमती जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख अपूरणीय होता है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सांत्वना देते हुए हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
ज्ञात हो कि श्रीमती जमुरता देवी का दो सितंबर 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को उनके पैतृक आवास पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिवली गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दिवंगत जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दोनों जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं विनोद राजभर, पूर्व सांसद, विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख, मंडलायुक्त विवेक, एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन संजय चावला, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, डीडीओ संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh