शिक्षक राष्ट्र निर्माण का होता है मजबूत स्तम्भ - क्षितिज द्विवेदी
देवरिया।उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्बा सलेमपुर में शनिवार को पंचम शैक्षिक संघर्ष सम्मान समारोह के तहत शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाला महत्वपूर्ण स्तंभ है। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि अध्यापक समाज को सही दिशा में जाने की राह दिखाता है। शिक्षक अपने ज्ञान एवं अनुभव से विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और आधुनिक तकनीक का समावेश आवश्यक है।
पूर्व प्रधानाचार्य भागीरथी प्रसाद ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल सम्मान प्राप्त करने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, मालवीय प्रसाद निर्मल,ज्योति गुप्ता, अभिषेक कुशवाहा, शशिपाल, आलोक, दिलीप आर्य, चंदन उपाध्याय, मुकेश कुमार पांडेय, बैजनाथ, शशिकांत, बृजेश, सर्वेश, रंजीत, सुधाकर तिवारी, पवन, मो. शाहिद, विनोद सिंह, कमलाकांत वर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, सरोज द्विवेदी, सीमा नाज, पुष्पा यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




















































Leave a comment