Latest News / ताज़ातरीन खबरें

17 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हार गया राजदीप, प्रधानाध्यापक पिता के घर पसरा मातम

गंभीर बीमारी से जूझ रहे राजेश यादव के पुत्र ने ताहिर अस्पताल में ली अंतिम सांस, अम्बारी स्थित आवास पर सांत्वना देने वालों का लगा तांता

अम्बारी/आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अम्बारी स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश यादव के परिवार पर शुक्रवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके प्रिय पुत्र राजदीप यादव का लगभग 17 वर्ष 9 माह की उम्र में गंभीर बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया। राजदीप ने शुक्रवार की सुबह करीब 9:20 बजे ताहिर अस्पताल, फूलपुर में अंतिम सांस ली।

राजदीप लंबे समय से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के बावजूद जिंदगी से उनका संघर्ष जारी रहा, लेकिन शुक्रवार की सुबह उनका संघर्ष हमेशा के लिए थम गया। महज 17 वर्ष की उम्र में उनके असमय निधन की खबर ने परिवार ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी गहरे शोक में डाल दिया।

खबर मिलते ही मचा कोहराम

राजदीप के निधन की सूचना जैसे ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक बेटे की मौजूदगी से रौनक रहती थी, वहां अचानक मातम छा गया।

अम्बारी स्थित आरोग्य निकेतन आवास पर राजदीप के निधन की खबर सुनकर रिश्तेदारों, परिचितों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का पहुंचना शुरू हो गया। हर कोई शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया।

कम उम्र में दुनिया को कह गया अलविदा

राजदीप का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना हर किसी को भीतर तक झकझोर गया। महज 17 वर्ष 9 माह की उम्र में जिंदगी का सफर थम जाने से परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजनों के लिए इस अपार पीड़ा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

राजदीप के निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

GGS NEWS 24 — शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh