Crime News / आपराधिक ख़बरे

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, सीओ सगड़ी ने घटनास्थल का लिया जायजा, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ जनपद के थाना महराजगंज  क्षेत्र में शुक्रवार को महावी खास में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 27 वर्षीय विवाहिता शिवांगी  सिंह पत्नी राहुल सिंह की उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। मृतका के पिता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उनके समधी वीरेंद्र सिंह ने घटना की सूचना उन्हें सुबह लगभग 6:18 बजे दी । आनन फानन में परिवार मृतक के घर पहुंचा और घटना की सूचना महराजगंज थाने को दिया। मृतक के पिता ने बताया कि दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी तथा विगत रक्षाबंधन को उसकी विदाई कराकर ससुराल वाले ले आये थे । पीट ने बताया कि उसकी लड़की के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मौजूद है तथा मृतक के ससुराल वाले बिना उन्हें व पुलिस को सूचना दिए पंखे से लटके शव को उतार कर बरामदे में रख दिया और कमरे को सही कर दिया। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का फारेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण करवाया । घटना की सूचना मिलने पर सीओ सगड़ी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सी ओ सगड़ी देशराज ने बताया कि शव को विधिक कार्यवाही कर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। सी ओ सगड़ी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh