Crime News / आपराधिक ख़बरे

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

अहरौला पुलिस ने फुलवरिया बाजार तिराहे के पास से दबोचा, 2 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

आजमगढ़। अहरौला थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया बाजार तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को पीड़ित के पिता ने थाना अहरौला में सूचना दी थी कि सुन्दन पुत्र धर्मेंद्र, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी डाही, थाना अहरौला उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 303/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

मामले में वांछित आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान 3 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक उमेश चंद अपने हमराह कांस्टेबल पवनेश प्रताप सिंह और कांस्टेबल अजीत कुमार यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे।

इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुन्दन पुत्र धर्मेंद्र को फुलवरिया बाजार तिराहे के पास से सुबह करीब 10:50 बजे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस नाबालिग को बरामद करने और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh