मंदिर के पास मछली-मांस की दुकान से लोगों में नाराजगी
देवरिया।बरहज-कपरवार रामजानकी मार्ग स्थित काली मंदिर के समीप मछली और मांस की दुकान लगाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत किए जाने के दो दिन बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया है।
स्थानीय निवासी मंजू देवी ने मंदिर प्रांगण से करीब 50 मीटर की दूरी पर मछली और मांस की दुकान संचालित किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई है। उन्होंने धार्मिक स्थल के समीप इस प्रकार की दुकान लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए उसे अन्यत्र हटाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि संबंधित दुकान कपरवार चौकी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। शिकायत के बावजूद अब तक पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मंजू देवी का कहना है कि मंदिर के समीप मछली और मांस की दुकान लगाए जाने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
























































Leave a comment