श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने बनाई श्री कृष्ण जी की आकर्षक रंगोली
दीदारगंज -आजमगढ़ ।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओम प्रकाश मिश्र इंटर कालेज में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण जी की आकर्षक मनोहारी रंगोली बनाई जिसमें प्रतिभागी छात्राओं की टीम क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही। जिसमें दीपिका, उजाला,अनुष्का, उज्वल एवं अंशिका कक्षा आठ की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही वहीं शारदा, गरिमा कक्षा 11द्वितीय स्थान तथा पीहू, खुशी, कीर्ति, संजना उषा कक्षा आठ की छात्राएं तृतीय स्थान प्राप्त की। इसके अलावा पेंटिंग में प्रिया राजभर प्रथम तथा रागिनी द्वितीय स्थान पर रही वहीं मटका सजावट में वैष्णवी कक्षा 11प्रथम,रूची शाली कक्षा 9द्वितीय, सुनीता कक्षा 9तृतीय स्थान,स्केच छाया चित्र अमन प्रजापति प्रथम, अंशिका प्रजापति द्वितीय, खुशबू राजभर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आलोक कुमार शुक्ल,विजय चौहान, सुरेश चंद तिवारी,मनीष द्विवेदी, अनुराग त्रिपाठी, कुमारी खुशबू प्रजापति आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।



























































Leave a comment