Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर्य शंकर के निर्देश में चलाए जा रहे हैं अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर या आनंद कुमार पांडे के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकार नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को बघौचघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नितेश यादव (19) पुत्र हरिन्द्र यादव, निवासी कैलानापुर, थाना कटया, जनपद गोपालगंज (बिहार) को कोईरीपट्टी चौराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की सूचना दी थी। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 154/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान मामले में धारा 352, 115(2), 87 एवं 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh