Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिसकर्मी की मौजूदगी में सड़क पर हुई मारपीट

देवरिया। रामजानकी मार्ग स्थित कपरवार चौकी के सामने गुरुवार को पुलिसकर्मी की मौजूदगी में कुछ लोग आपस में भिड़ गए। सड़क किनारे हुई मारपीट को लेकर कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लोग आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के सामने ही काफी देर तक विवाद होता रहा। घटना को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

कपरवार तिराहा क्षेत्र का व्यस्त इलाका है, जहां दिनभर राहगीरों के साथ छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क किनारे सरेआम मारपीट होने से कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी के सामने इस तरह की घटनाएं होने से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh