योगीराज अनंत महाप्रभु जयंती महोत्सव के लिए हुई आवश्यक बैठक। दी गई लोगों को जिम्मेदारियां
देवरिया।योगीराज अनंत महाप्रभु जयंती महोत्सव के लिए आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज की अध्यक्षता में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई ।
इस वर्ष कार्यक्रम 24 ,25 और 26, सितंबर 2026 को सुनिश्चित हुआ है जिसमें श्रीमद् भागवत कथा मानस कथा विभिन्न जनपदों से आए हुए कथा वाचको द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा अब तक आने वाले में आचार्य नरहिर दास जी महाराज अयोध्या ,सुरेश चंद्र मिश्रा आजमगढ़,हरि ओम शरण मऊ ,उमाशंकर त्रिपाठी गाज़ीपुर, विद्याभूषण जी महाराज छपरा, बिहार अनिल मिश्रा सासाराम बिहार, अंगद प्रसाद द्विवेदी देवरिया, जयप्रकाश शास्त्री सासाराम बिहार ,सहित अन्य कथावाचक की अनुमति प्राप्त हो चुकी है।
बैठक में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक, संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी, सरोजिनी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य,शेषनाथ, कमलेश मिश्रा ,ओमप्रकाश दुबे, मुरारी मिश्रा, मदन पाठक, कार्यालय अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा पंकज तिवारी सिराज अहमद सहित महाविद्यालय इंटर कॉलेज संस्कृत महाविद्यालय सरोजिनी बालिका विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों का काफी संख्या में उपस्थित रहे।
























































Leave a comment