रेल इंजन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत,
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार की शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय रेल इंजन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
रानीपुर गांव निवासी बालचंद यादव की पत्नी शिखराजी देवी (70) बुधवार की शाम करीब तीन बजे घर से लगभग 600 मीटर दूर स्थित खेत से लौट रही थीं। खेत से वापस आते समय वह रानीपुर रेलवे ट्रैक पर पहुंचीं। इसी दौरान रेल इंजन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि शिखराजी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
























































Leave a comment