Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जन्माष्टमी पर डोल जुलूस को लेकर देवरिया पुलिस  मुस्तैद, एएसपी दक्षिणी ने किया लार में पैदल गश्त

देवरिया।लार , आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल जुलूस पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने थाना लार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एएसपी दक्षिणी ने प्रभारी निरीक्षक लार राकेश कुमार सिंह एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा लार और प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संभावित जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर पुलिस की तैयारियों की जानकारी ली गई।

उन्होंने थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का माहौल बना रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh