शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद देवरिया की आवश्यक बैठक सोमवार को बीआरसी देवरिया सदर में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 में सेवानिवृत्त हुए जनपद के 68 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह पांच सितंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे जिला पंचायत सभागार, देवरिया में आयोजित होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सभी विकासखंडों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच दायित्वों का विभाजन किया गया। जिला महामंत्री नंदलाल ने सभी पदाधिकारियों से सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समारोह को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
समारोह की अध्यक्षता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष महाश्रय मिश्र करेंगे। मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी होंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर संगीता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) देवरिया मदन मोहन तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व प्रदेशीय मंत्री सुदर्शन कुशवाहा उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,प्रांतीय ऑडिटर अमरनाथ वर्मा, मंडल मंत्री अशरफ अली खान, प्रांतीय संयुक्त मंत्री नरेंद्र सिंह,वर्मा, डॉ. हेमंत शुक्ल, आनंद श्रीवास्तव, अनिल कुमार, कृपानारायण सिंह, नंद प्रकाश सिंह, अशोक कुमार, उदय, साहबलाल पटेल, नवनाथ मौर्य, हरिलाल , हृदयानंद भारती, बृजेश राय, रणजीत मल्ल, इंद्रसेन गुप्ता, रामनिवास सिंह, दीनदयाल कुशवाहा, सुरेश दीक्षित, मार्केश्वर सिंह, हरिवंश नाथ तिवारी सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






















































Leave a comment