Crime News / आपराधिक ख़बरे
युवक पर किशोरी को बहला कर भगाने का मुकदमा दर्ज
देवरिया।बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम हरनादीह की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर उंसकी नाबालिग बेटी की बहला-फुसला कर भगाने की शिकायत की है। आरोप गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक युवक पर है। पुलिस ने आरोपित युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर में बताया कि रक्षाबंधन के दिन गौरीबाजार थाना क्षेत्र के इंदुपुर निवासी साहिल यादव 23 पुत्र पप्पू यादव उसके गांव आया था। बहला-फुसला कर मेरी नाबालिग बेटी को भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चल पाया है। बाद में पता चला कि साहिल उंसकी बेटी को भगा ले गया है। इस संबंध में उपनिरीक्षक करूणेश राय ने बताया कि तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है, जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।






















































Leave a comment