Accidental News / दुर्घटना की खबरें

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल

देवरिया।बैतालपुर-बरारी मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को ठोकर मार दिया साइकिल सवार युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।

गंभीर रूप से घायल लकी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। अज्ञात वाहन ठोकर मारने के बाद फरार हो गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh