Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम घोसी ने दोहरीघाट क्षेत्र में बाढ़ को लेकर गौरीशंकरघाट आदि का किया निरीक्षण, सिंचाई विभाग को दिए निर्दश

घोसी।मऊ। एसडीएम घोसी अशोक कुमारसिंह ने शुक्रवार को दोहरीघाट स्थित रामघाट और गौरी शंकर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटान की संभावना वाले क्षेत्रों और घाटों की स्थिति का जायजा लिया। गौरीशंकर घाट पर खिसके बोल्डर पर हो रहे निरोधक कार्य का भी निरीक्षण किया। पाया कि सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10सेंटीमीटर ऊपर है।
        सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने घाटों के संरक्षण और कटान रोकने के लिए बोल्डर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके और आम जनमानस की सुरक्षा बनी रहे। कर्मचारियों से कहा कि लोग सरयू नदी के किनारे, स्वम या अपने पशुओं को न लेकर जाए।
  सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों, आपदा मित्रों आदि को बराबर निगाह रखने का निर्देश दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh