राजस्वसमीक्षा में एसडीएम की बड़ी कार्यवाही 5 लेखपालो को प्रशस्तिपत्र तो 5 को दिया विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि।
मऊ।घोसी। एसडीएम अशोककुमार सिंह ने घोसी तहसील के सभागार में राजस्व कर्मचारियों के कार्य समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर 5 लेखपालो को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ 5 लेखपालो को दिए गए कार्यों को अच्छे ढंग से पूरा करने पर उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने तहसीलसभागार में राजस्व कार्य समीक्षा में पाया कि कुछ के कार्य निष्पादन बहुत अच्छे ढंग से किया गया है तो कुछ के कार्य निष्पादन बहुत ही खराब है।सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और गतिशीलता बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री, एसआईआर,एग्रीस्टैक, अंशनिर्धारण आदि में बेहतरीन कार्य करने वाले 5 लेखपालों की सराहना के साथ प्रशस्ति पत्र देने की, जबकि कार्य में रुचि न लेने और लापरवाही बरतने पर 5 अन्य लेखपालों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का आदेश दिया।
समीक्षा में पाया की लेखपाल गौरवराय,सौरभराय,शेषनाथचौहान,अजयराय,अखिलेशकुमार द्वारा फॉर्मररजिस्ट्री,एसआईआर,एग्रीस्टैक,अंशनिर्धारण, नयी तकनीक रोवर से सीमांकन आदि में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जिसपर उन सभी पांचों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समीक्षा में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने पाया कि लेखपाल,विनोदगौतम,रीतेशगौड़ ,अमितसिंह,यशवंदरगौतम, किगेंद्रकुमार द्वारा फॉर्मररजिस्ट्री कार्य में लक्ष्य के विपरीत एसआईआर,एग्रीस्टैक, अंशनिर्धारण, में बहुत खराब कार्य किया गया, साथ ही नयी तकनीक रोवर से सीमांकन कार्य में भी कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इस पर विभागीयकार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अरुचि, ढिलाई व लापरवाही बरतने के कारण निम्नलिखित 5 लेखपालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश जारी किया गया।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। बताया कि सम्बन्धित 5 लेखपालों को कार्य में शिथिलता, लापरवाही, अरुचि को लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि दिया गया है। साथ ही 5लेखपालों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।






















































Leave a comment