मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद किशोर ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले
देवरिया।सलेमपुर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चेरो टोला तकिया निवासी 16 वर्षीय किशोर ने मोबाइल फोन को लेकर छोटे भाई से हुए विवाद के बाद कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि आयुष पुत्र रामदयाल का शुक्रवार को अपने छोटे भाई के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को उसके फांसी लगाने की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उसे एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सक डॉ. वाई.पी. यादव ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, आयुष को कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी थी और उसका गोरखपुर स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा था।
सूचना मिलने पर सलेमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



























































Leave a comment