एनएचआई के अधिकारी और ठेकेदार के मिली भगत से उग्रसेन सेतु का नही हो रहा पीच
•48 घंटे में पीच कार्य शुरू नही हुआ तो चक्का जाम करेगें ग्रामीण
देवरिया।कपरवार ,ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग पर गोरखपुर और देवरिया जनपद को जोड़ने वाला राप्ती नदी पर बना उग्रसेन सेतु का पींच कार्य नही होने से चारपहिया सहित भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा है। एनएच आई और ठेकेदार के मिली भगत के कारण पुल का मरम्मत होने के बाद भी पिंचिग कार्य शुरू नही किया जा रहा है ताकि पुल के रास्ते वाहनों का संचलन बहाल हो सके । गौरतलब है कि 16 जुलाई को उग्रसेन सेतु के पश्चिम छोर पर पुल मे होल हो गया था जिसके कारण पुल से वाहनो के आवागमन पर रोक लगा दिया गया । केवल दो पाहिया और पैदल आने जाने की इजाजत है। पुल का मरम्मत कार्य एक पखवारा पूर्व पूरा हो गया। पुल की सफाई हो गई । लेकिन वारिश का बहाना बनाकर पुल पर पींच का कार्य शुरू नही जा रहा है। रामजानकी मार्ग निमार्ण एजेंसी तथा एनएच आई के अधिकारियों को यह भय सता रहा है कि बरसात के समय पुल से आवागमन बहाल हुआ तो ट्रकों के आवागमन से रामजानकी मार्ग निमार्ण की गुणवत्ता को पोल खुल जायेगी । शायद इसी के चलते उग्रसेन सेतु पर पीचिंग का कार्य शुरू नही किया जा रहा है। मौसम अनुकूल है। धूप खिला है। पुल साफ है लेकिन पीचिंग का कार्य जानवूझ शुरू नही किया जा रहा है।पटना के पूर्व प्रधान व प्रधान संघ के अध्यक्ष हृदय शंकर सिंह, कपरवार निवासी राधारमण त्रिपाठी, मानवेंद्र त्रिपाठी, ठाकुर तिवारी, संतोष सिंह, रामप्रवेश यादव, टुन टुन मद्धेशिया ने कहा की अड़तालिस घंटा के अंदर पुल से आवागमन बहाल नही हुआ तो चक्का जाम करेगें । जिसकी सारी जिम्मेदारी निमार्ण एजेंसी की होगी। इस बावत एनए च आई के प्रोजेक्ट मैनेजर नुसरत ने कहा की धूप निकला है। शीघ्र पीचिंग कार्य शुरू कराया जा रहा है।



























































Leave a comment