Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर से गांव तक कृष्णमय हुआ बरहज, थाना घाट से स्कूलों तक धूमधाम से मना जन्मोत्सव

देवरिया।बरहज,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बरहज नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्तिमय माहौल रहा। ऐतिहासिक थाना घाट से लेकर नगर पालिका और विद्यालयों तक भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, पूरा क्षेत्र 'नंद घर आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा।
बरहज के प्रसिद्ध थाना घाट मंदिर पर मुख्य आयोजन थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में हुआ। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रात 12 बजे भगवान के जन्म के साथ ही शंखनाद और घंटा-घड़ियाल से परिसर गूंज उठा। पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर आरती की और पंजीरी का प्रसाद वितरित किया।
वहीं नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के नेतृत्व में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पालिका परिसर में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जहां महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर उत्सव मनाया। नगर के अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही
विद्यालयों और गांवों में भी धूम परवार के अनुसार क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में भी धूम रही। पीएडी पब्लिक स्कूल, शारदा सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज, एरोमा एकेडमी और सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में बच्चों ने राधा-कृष्ण वेशभूषा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
 देऊपार, कटियारी सहित अन्य गांवों में ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh