Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समता मूलक समाज के पक्षधर थे संत गणीनाथ प्रखर राष्ट्रवाद व हिंदुत्व के संवाहक थे

देवरिया।बरहज ,नाथ संप्रदाय के संत एवं मद्धेशिया समाज के कुलगुरु संत गणीनाथ जी की जन्म जयंती समारोह नगर स्थित बेचू शाह पोखरा के संत गणीनाथ मंदिर परिसर में धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत गणीनाथ जी के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत गणीनाथ जी प्रखर राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, सामाजिक समरसता एवं समतामूलक समाज के महान संवाहक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और रूढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करने तथा सामाजिक एकता स्थापित करने के लिए समर्पित किया।

वक्ताओं ने कहा कि संत गणीनाथ जी महिलाओं की शिक्षा और सम्मान के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने समाज में भाईचारा, मानवता और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। लोगों में राष्ट्रीय भावना जागृत करने तथा विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया।

समारोह में उपस्थित लोगों ने संत गणीनाथ जी के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में सामाजिक समरसता, शिक्षा, भाईचारा और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान मद्धेशिया समाज के अध्यक्ष पवन मद्धेशिया महामंत्री मोहित मद्धेशिया, पीयूष चावला भाजपा नेता अमित जैसवाल, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव जायसवाल, विद्यानंद पांडेय,भागवत मिश्र, अशोक मद्धेशिया, मनीष गुप्त, प्रदीप गुप्त,प्रमोद गुप्त,निर्मल गुप्त, डॉ. अमित राय, राधेश्याम गुप्त, राकेश कुमार,अमित मद्धेशिया, राजन गुप्ता, रमेश गुप्त,सुगंध गौरव,संजय गुप्त, रितेश गुप्त,संदीप मद्धेशिया, मुकेश विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता,अभिषेक,आर्यन प्रमुख रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh