Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा की मासिक बैठक हुई संपन्न

देवरिया।भाटपार रानी,समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष रामबली यादव की अध्यक्षता में ग्राम चुहिया मे संपन्न हुई। बैठक में विद्युत कटौती, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, भ्रष्टाचार, महंगाई आदि विषयों पर चर्चा हुई  साथ ही पीडीए को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि इस समय पूरा जनपद विद्युत कटौती, ट्रांसफार्मर जलने,महंगाई और भ्रष्टाचार से त्राहि त्राहि कर रहा है।अधिकारियो पर कोई अंकुश नही है।
रूदल त्यागी ने कहा कि प्रतापपुर चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में सौतेलापन व्यवहार किया जा रहा है। इसको लेकर आंदोलन करने की जरूरत है। अंत में सभी ने 2027 विधानसभा चुनाव फतह करने का संकल्प लिया। इस दौरान  गीता कुशवाहा‌, दीप माला,रूबी पासवान,शहाबुद्दीन एडवोकेट, करन‌‌ यादव‌,सुवास राजभर, महेंद्र गोंड, अरुण, कृष्णा ‌, महेश, रंजीत, बैजनाथ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh