देवरिया: रास्ते को लेकर वीडियो वायरल कराने वाला युवक ही निकला कब्जेदार
•उपजिलाधिकारी मैं मौके पर पहुंच कर कराई जमीन की पैमाई।
देवरिया ।देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के धनपुरवा रजड़िहा गांव में रास्ते को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर प्रशासन से शिकायत करना युवक को भारी पड़ गया। मामले की हकीकत जानने के लिए उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी स्वयं राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराई।
पैमाइश के दौरान राजस्व अभिलेख, नक्शे और मौके की स्थिति का मिलान किया गया। जांच में प्रशासन के अनुसार, जिस स्थान को युवक वीडियो में रास्ता बता रहा था, वहां राजस्व नक्शे में रास्ता दर्ज नहीं मिला।
इतना ही नहीं, पैमाइश में शिकायतकर्ता युवक द्वारा विपक्षी की करीब तीन डिसमिल जमीन पर कब्जा किए जाने की स्थिति सामने आने की बात राजस्व टीम ने कही है। मौके पर नाप-जोख के बाद भूमि की स्थिति स्पष्ट की गई।
जिस शिकायत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशासन पर सवाल खड़े किए जा रहे थे, पैमाइश के बाद मामला ही उल्टा नजर आया। अब प्रशासन मौके की रिपोर्ट और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

























































Leave a comment